एजेंसी न्यूज

Mahant Narendra Giri Suicide : नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले में सीबीआई ने तीनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने महंत नरेंद्र गिरि की कथित आत्महत्या मामले में मंगलवार को सभी तीन अभियुक्तों आनंद गिरि, अद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी को सात दिन के लिए हिरासत में ले लिया.

Mahant Narendra Giri Suicide : नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले में सीबीआई ने तीनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया
महंत नरेंद्र गिरि (Photo Credits: Twitter)

प्रयागराज, 28 सितंबर : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने महंत नरेंद्र गिरि (Narendra Giri) की कथित आत्महत्या मामले में मंगलवार को सभी तीन अभियुक्तों आनंद गिरि, अद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी को सात दिन के लिए हिरासत में ले लिया. नैनी केंद्रीय कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक पीएन पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रयागराज ने आनंद गिरि, अद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी को सात दिन के लिए सीबीआई हिरासत में भेजने का आदेश दिया था. मंगलवार सुबह नौ बजे इन्हें सीबीआई के पास भेजा गया. उन्होंने बताया कि हिरासत में भेजे जाने से पहले इनकी चिकित्सीय जांच करायी गयी, जिसमें कोई चोट या गंभीर स्थिति नहीं पाई गई. सात दिन बाद वापस जेल आने पर इनका फिर से चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा और इसकी सूचना अदालत को दी जाएगी.

इस बीच, महंत नरेंद्र गिरि की कथित आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में कराए जाने का अनुरोध करते हुए महिला अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता सहर नकवी ने मंगलवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल की. सहर नकवी ने संवाददाताओं को बताया कि यदि उच्च न्यायालय अपनी निगरानी में सीबीआई से जांच कराएगा और समय समय पर जांच एजेंसी से प्रगति रिपोर्ट मांग कर दिशानिर्देश देता रहेगा तो जांच में तेजी आएगी. यह भी पढ़ें : राजस्थान की दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा, मतदान 30 अक्टूबर को

उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को ईमेल से भेजी गई याचिका में न्यायालय से इस मामले का स्वतः संज्ञान लेकर इसे जनहित याचिका के तौर पर मानने और उचित निर्णय लेने की अपील की गई है. अधिवक्ता ने कहा कि लाखों लोगों की आस्था निरंजनी अखाड़े से जुड़ी हुई है और कई लोग इस अखाड़े के अनुयायी हैं. अगर अदालत की निगरानी में जांच होगी तो लोगों को इसके निष्कर्ष पर पूरा विश्वास होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2021 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).