देश की खबरें | सिसोदिया को प्रताड़ित कर रही है सीबीआई, झूठे आरोप वाले दस्तावेज पर हस्ताक्षर का दबाव बना रही :आप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने रविवार को दावा किया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को ‘‘प्रताड़ित’’ कर रहा है और उन पर झूठे आरोपों वाले कागजात पर हस्ताक्षर करने का दबाव बना रहा है।

नयी दिल्ली, पांच मार्च आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने रविवार को दावा किया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को ‘‘प्रताड़ित’’ कर रहा है और उन पर झूठे आरोपों वाले कागजात पर हस्ताक्षर करने का दबाव बना रहा है।

आप की एक अन्य नेता आतिशी ने दावा किया कि सीबीआई का कृत्य पूर्व उपमुख्यमंत्री के खिलाफ किसी भी भ्रष्टाचार के आरोप को साबित करने में उसकी "नाकामी" को सामने लाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सीबीआई ने सिसोदिया को "अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने" के लिए गिरफ्तार किया।

सीबीआई ने सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति मामले की जांच में कथित रूप से सहयोग नहीं करने और जांचकर्ताओं के सवालों से बचने के आरोप में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। एक विशेष सीबीआई अदालत ने शनिवार को सिसोदिया की हिरासत छह मार्च तक बढ़ा दी थी।

सिसोदिया ने गत 28 फरवरी को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

अधिकारियों के अनुसार, एजेंसी सिसोदिया की हिरासत का उपयोग आबकारी नीति पर विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों पर कानूनी राय वाली महत्वपूर्ण लापता फ़ाइल का पता लगाने के लिए करना चाहती है, जिसका अभी तक पता नहीं लग पाया है।

भारद्वाज ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मनीष सिसोदिया को सीबीआई द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है और उन पर उनके खिलाफ झूठे आरोप वाले दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। सीबीआई के पास सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कभी भी किसी सबूत के गायब होने का उल्लेख नहीं किया। उन्होंने उनके आवास पर छापा मारा, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला।’’

पांच दिन की सीबीआई हिरासत की अवधि समाप्त होने पर शनिवार को अदालत में पेश किए गए सिसोदिया ने दावा किया कि वह ‘‘आठ से नौ घंटे तक बैठे रहे और बार-बार एक ही सवाल का जवाब दे रहे हैं।’’ सिसोदिया ने इसे "मानसिक उत्पीड़न" करार दिया।

इस पर, पिछली सुनवाई पर सीबीआई को आरोपी पर ‘थर्ड डिग्री’ का इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश देने वाले न्यायाधीश ने जांच एजेंसी से कहा कि ‘‘एक ही सवाल बार-बार न पूछें। यदि आपके पास कुछ नया है, तो उनसे पूछें।’’

आतिशी ने रविवार को आरोप लगाया, ‘‘मनीष सिसोदिया का नाम सीबीआई के पहले आरोपपत्र में नहीं था, न ही सीबीआई के पूरक आरोपपत्र में उनका नाम था। न तो सीबीआई और न ही ईडी के पास उनके खिलाफ कोई सबूत है। सीबीआई ने अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए बिना किसी सबूत के मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया।’’

आप की वरिष्ठ नेता आतिशी ने भाजपा पर सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों को नियंत्रित करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘पूरा देश देख रहा है कि कैसे भाजपा के झूठे आरोपों के कारण मनीष सिसोदिया को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और धमकियां दी जा रही हैं।’’

आप नेताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया जताते हुए भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री की गिरफ्तारी से ‘‘पूरी आम आदमी पार्टी को बौखला गई है।’’

कपूर ने कहा, ‘‘सिसोदिया अब फंस गए हैं और बेहतर होगा कि आम आदमी पार्टी अपने भ्रष्ट नेता की जमानत करवाने के बजाय अपने कुकृत्यों के लिए जनता से माफी मांगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान