देश की खबरें | सीबीआई ने नीट-यूजी परीक्षा के पेपर लीक मामले में तीसरा आरोप पत्र दाखिल किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजीसी) 2024 का परीक्षा पत्र लीक होने के मामले में तीसरा आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजीसी) 2024 का परीक्षा पत्र लीक होने के मामले में तीसरा आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
जांच एजेंसी ने पटना स्थित विशेष सीबीआई अदालत में दाखिल तीसरे आरोपपत्र में 21 व्यक्तियों को आरोपी बनाया है।
सीबीआई ने आरोप लगाया कि नीट-यूजी 2024 के परीक्षा पत्र से भरे ट्रंक हजारीबाग के ओएसिस स्कूल में पहुंचाए गए और पांच मई की सुबह उन्हें नियंत्रण कक्ष में रख दिया गया।
सीबीआई ने आरोप लगाया कि स्कूल के प्रधानाचार्य अहसानुल हक और उप-प्रधानचार्य इम्तियाज आलम ने ट्रंक के पहुंचने के तुरंत बाद ‘मास्टरमाइंड’ पंकज कुमार को नियंत्रण कक्ष में जाने की अनुमति दी।
हक और आलम के खिलाफ इस मामले में पहले ही आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है।
जांच एजेंसी ने बताया कि जमशेदपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 2017 बैच के सिविल इंजीनियर कुमार ने ट्रंक खोलने और परीक्षापत्र पाने के लिए अत्याधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2024 11:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

