जरुरी जानकारी | डीएचएफएल के कोष की हेराफेरी के लिए नौ रियल एस्टेट कंपनियों पर सीबीआई की नजर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डीएचएफएल ने कथित तौर पर नौ रियल एस्टेट कंपनियों के जरिए 14,683 करोड़ रुपये से अधिक के कोष की हेराफेरी की है।

नयी दिल्ली, 23 जून डीएचएफएल ने कथित तौर पर नौ रियल एस्टेट कंपनियों के जरिए 14,683 करोड़ रुपये से अधिक के कोष की हेराफेरी की है।

सीबीआई ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि ये कंपनियां तत्कालीन अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कपिल वधावन, निदेशक धीरज वधावन और व्यवसायी सुधाकर शेट्टी के नियंत्रण वाली हैं।

अधिकारियों ने कहा कि इसके साथ ही इन रियल एस्टेट कंपनियों की भूमिका केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच के दायरे में आ गई है। इनमें से पांच शेट्टी की सहाना समूह से संबंधित हैं।

सीबीआई दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) में 34,615 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच कर रही है।

जांच एजेंसी ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की अगुवाई में 17 बैंकों के समूह के साथ कथित धोखाधड़ी मामले में डीएचएफएल के कपिल वधावन और धीरज वधावन के खिलाफ ताजा मामला दर्ज किया है। यह एजेंसी की जांच के दायरे में आई अबतक की सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी है।

सीबीआई ने बैंक से 11 फरवरी, 2022 को मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू