विदेश की खबरें | सीबीआई, दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय घोटाले का पर्दाफाश करने में एफबीआई की मदद की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने तकनीकी सहयोग मुहैया कराने के बहाने करीब 10 साल में हजारों अमेरिकियों, विशेषकर बुजुर्गों को ठगने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ करने में अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) की मदद की है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 17 दिसंबर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने तकनीकी सहयोग मुहैया कराने के बहाने करीब 10 साल में हजारों अमेरिकियों, विशेषकर बुजुर्गों को ठगने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ करने में अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) की मदद की है।

सीबीआई और दिल्ली पुलिस ने इस सप्ताह नयी दिल्ली के हर्षद मदान (34) और फरीदाबाद निवासी विकास गुप्ता (33) को गिरफ्तार किया। नयी दिल्ली निवासी तीसरा आरोपी गगन लांबा (41) अभी फरार है।

जगन का भाई जतिन लांबा भी पुलिस की हिरासत में है।

इन सभी पर दूरसंचार या इंटरनेट सेवा (वायर) और कंप्यूटर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने का आरोप है।

अमेरिका के अटॉर्नी फिलप आर सेलिंगर ने एक बयान जारी कर इस घोटाले का भंडाफोड़ करने में उनकी सहायता करने के लिए सीबीआई और दिल्ली पुलिस को धन्यवाद दिया। भारतीय-अमेरिकी मेघना कुमार (50) ने इस मामले में इस सप्ताह अपने आरोप स्वीकार किए थे।

ओंटारियो निवासी 33 वर्षीय जयंत भाटिया को कनाडा के प्राधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। न्यूयॉर्क में रिचमंड हिल के निवासी 34 वर्षीय कुलविंदर सिंह पर धनधोशन और निर्दिष्ट गैरकानूनी गतिविधि से प्राप्त संपत्ति से जुड़े मौद्रिक लेन-देन में शामिल होने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

इन सभी भारतीय और भारतीय मूल के लोगों पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने वैश्विक स्तर पर एक हाई-टेक जबरन वसूली योजना चलाने के लिए लोगों के निजी कंप्यूटर तक पहुंच का इस्तेमाल किया।

सेलिंगर ने कहा कि वे अक्सर वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बनाते थे।

संघीय अभियोजकों ने कहा कि वे पहले पीड़ितों को यह विश्वास दिलाते थे कि उनके निजी कंप्यूटर में मालवेयर या किसी वायरस का हमला हुआ है। इसके बाद, वे उन्हें फर्जी कंप्यूटर मरम्मत सेवाओं के लिए उन्हें सैकड़ों या हजारों डॉलर का भुगतान करने के लिए राजी करते थे।

संघीय अभियोजकों ने कहा कि इस तरह आरोपियों ने कम से कम 20,000 पीड़ितों से एक करोड़ डॉलर से अधिक वसूले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान