एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सीबीआई ने नीट परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया; मास्टरमाइंड सहित आठ लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेडिकल के स्नातक पाठ्यक्रम (एमबीबीएस) में दाखिले से संबंधित नीट परीक्षा में मदद करने के उद्देश्य से वास्तविक अभ्यर्थियों के स्थान पर कथित तौर पर परीक्षा देने वालों, संदिग्ध मास्टरमाइंड और पर्चा हल करने वालों सहित आठ लोगों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

देश की खबरें | सीबीआई ने नीट परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया; मास्टरमाइंड सहित आठ लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 18 जुलाई मेडिकल के स्नातक पाठ्यक्रम (एमबीबीएस) में दाखिले से संबंधित नीट परीक्षा में मदद करने के उद्देश्य से वास्तविक अभ्यर्थियों के स्थान पर कथित तौर पर परीक्षा देने वालों, संदिग्ध मास्टरमाइंड और पर्चा हल करने वालों सहित आठ लोगों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

प्राथमिकी के अनुसार, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा रविवार को आयोजित नीट परीक्षा में दिल्ली और हरियाणा के कई केन्द्रों पर वास्तविक अभ्यर्थियों की जगह दूसरे लोगों के परीक्षा देने की साजिश की सूचना मिली थी।

आरोप है कि फर्जी अभ्यर्थियों की योजना मोटी रकम लेकर नीट यूजी परीक्षा, 2022 में वास्तविक अभ्यर्थियों के स्थान पर भाग लेने और परीक्षा देने की थी। यह परीक्षा एमबीबीएस में दाखिले के लिए होती है।

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने अभ्यर्थियों से उनका यूजर आईडी और पासवर्ड ले लिया था तथा अपनी पसंद का परीक्षा केन्द्र पाने के लिए आवश्यक बदलाव भी किए थे।

प्राथमिकी में आरोप है, ‘‘परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थियों को शामिल कराने के लिए उन्होंने तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ भी की थी।’’

एजेंसी ने इस संबंध में सुशील रंजन, बृजमोहन सिंह, पप्पू, उमाशंकर गुप्ता, निधि, कृष्ण शंकर योगी, सन्नी रंजन, रघुनंदन, जीपू लाल, हेमेन्द्र और भरत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2022 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).