एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सीबीआई ने जर्मन नागरिकों को निशाना बना रहे एक साइबर अपराध गिरोह का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके एक साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो 2021 से जर्मन नागरिकों को निशाना बनाकर उनसे पैसे ठगने में कथित रूप से शामिल था। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | सीबीआई ने जर्मन नागरिकों को निशाना बना रहे एक साइबर अपराध गिरोह का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 18 फरवरी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके एक साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो 2021 से जर्मन नागरिकों को निशाना बनाकर उनसे पैसे ठगने में कथित रूप से शामिल था। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी राहुल शॉ को जर्मन प्रशासन से मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि यह गिरोह कथित तौर पर तकनीकी सहायता सेवाएं देने के बहाने जर्मन नागरिकों के कंप्यूटर सिस्टम और बैंक खातों तक अनधिकृत रूप से पहुंच जाता था और फिर उन्हें निशाना बनाता था।

एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो एक गिरोह का हिस्सा था। इस गिरोह ने 2021 से कथित तौर पर तकनीकी सहायता सेवाएं देने के बहाने जर्मन नागरिकों के कंप्यूटर सिस्टम और बैंक खातों तक अनधिकृत रूप से पहुंच रहा था और फिर उन्हें निशाना बना रहा था ।

सीबीआई का आरोप है कि माना जाता है कि इस गिरोह ने 2021-22 में जर्मन नागरिकों से 646,000 यूरो से अधिक की ठगी की, जिसे लेने के लिए उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट का उपयोग किया।

सीबीआई प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मौजूदा अभियान ‘चक्र-चतुर्थ’ के तहत एक परिष्कृत आभासी संपत्ति-समर्थित साइबर अपराध नेटवर्क को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया है, जो 2021 से जर्मन नागरिकों को निशाना बना रहा था। इस अभियान को जर्मन अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर अंजाम दिया गया।’’

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई के अंतरराष्ट्रीय परिचालन प्रभाग ने हाल ही में राहुल शॉ, शुभम शर्मा, राजीव बुद्धिराजा और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 120-बी (आपराधिक साजिश) और धारा 420 (धोखाधड़ी) के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

गिरोह के सदस्य अपने शिकार से झूठ बोलते थे कि कि उनके बैंक खातों से छेड़छाड़ की गई है।

एजेंसी के बयान में कहा गया है, ‘‘यह दावा करते हुए कि उनके धन को खतरा है, आरोपियों ने पीड़ितों से उनके द्वारा नियंत्रित क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट में 646,032 यूरो अंतरित करवाया।’’

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने 14 फरवरी से 17 फरवरी तक दिल्ली, कोलकाता और सिलीगुड़ी में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया।

बयान में कहा गया है, ‘‘सीबीआई ने मामले के मुख्य आरोपी राहुल शॉ को सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया है और उसे नयी दिल्ली के राउज एवेन्यू जिला न्यायालय के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-06 की एलडी अदालत में पेश किया जा रहा है।’’

सीबीआई ने शाह के आवास पर तलाशी के दौरान अपराध से संबंधित सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और अभियोजनयोग्य दस्तावेज जब्त किए हैं।

एजेंसी ने कहा, ‘‘सीबीआई ने आरोपी राहुल शॉ और अन्य आरोपियों द्वारा पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के माटीगारा के वेबेल आईटी पार्क में चलाये जा रहे एक अवैध कॉल सेंटर का भी पता लगाया और उसे ध्वस्त कर दिया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2025 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).