देश की खबरें | सीबीआई ने केरल में दो युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या की जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कासरगोड जिले में दो युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में मंगलवार को जांच शुरू की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कासरगोड (केरल), 15 दिसंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कासरगोड जिले में दो युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में मंगलवार को जांच शुरू की।

उच्चतम न्यायालय द्वारा एक दिसंबर को दोहरे हत्याकांड के मामले में आगे की जांच सीबीआई को स्थानांतरित करने के उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ केरल सरकार की एक याचिका को खारिज किए जाने के बाद एजेंसी ने जांच शुरू की।

यह भी पढ़े | हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की तबीयत बिगड़ी, रोहतक से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया: 15 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सीबीआई टीम ने मंगलवार को विस्तृत पूछताछ के लिए हत्या स्थल का दौरा किया और गवाहों की उपस्थिति में घटना को फिर से समझने की कोशिश की।

इस साल अगस्त में, केरल उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार की याचिका को खारिज कर दिया जिसमें हत्या की सीबीआई जांच का निर्देश देने वाली एकल पीठ के आदेश को चुनौती दी गई थी।

यह भी पढ़े | Shakti Bill: देवेंद्र फडणवीस की मांग को उद्धव सरकार ने माना, ज्वाइंट सलेक्ट कमेटी के पास भेजा जाएगा शक्ति विधेयक.

माकपा कार्यकर्ताओं ने कासरगोड में 17 फरवरी, 2019 को दो युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं सरत लाल और कृपेश की कथित रूप से हत्या कर दी थी।

सीबीआई ने उच्च न्यायालय के आदेश के बाद मामला दर्ज किया, जिसने राज्य की पुलिस पर जांच के लिए आवश्यक दस्तावेजों को नहीं सौंपने का आरोप लगाया था।

सीबीआई ने यहां के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष अपने जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत जांच की स्थिति रिपोर्ट में केरल पुलिस की अपराध शाखा के कथित असहयोग का उल्लेख किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\