एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने तिरुपति इन्फ्राप्रोजेक्ट्स के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 289.15 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के मामले में तिरुपति इन्फ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक जगमोहन गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने तिरुपति इन्फ्राप्रोजेक्ट्स के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली, 10 जुलाई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 289.15 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के मामले में तिरुपति इन्फ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक जगमोहन गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गर्ग को विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष पेश किया गया जिसने उन्हें 13 जुलाई तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया।

अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने ऋण राशि को इधर-उधर कर बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और यूको बैंक सहित बैंकों के एक संघ को 289.15 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के आरोप में 25 मई, 2022 को कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले संघ ने 2009 से 2014 के बीच पश्चिम विहार, नयी दिल्ली में वाणिज्यिक स्थल के साथ एक होटल के निर्माण के लिए कंपनी को 300 करोड़ रुपये का मियादी ऋण दिया था।

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "आरोप है कि आरोपी ने ऋणदाता बैंकों को सूचित किए बिना उक्त होटल-सह-वाणिज्यिक भवन के कई वाणिज्यिक/खुदरा/कार्यालय स्थलों को विभिन्न पक्षों को बेच दिया और इन खरीदारों से प्राप्त धन को दूसरे स्थानों पर भेज दिया गया।"

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद, संघीय एजेंसी ने पिछले साल 27 मई को आरोपियों के परिसरों की तलाशी ली थी, जहां से कई दस्तावेज बरामद हुए थे।

प्रवक्ता ने कहा, "जांच के दौरान, सीबीआई ने कई गवाहों, उक्त कर्जदार कंपनी के अधिकारियों, बैंक अधिकारियों आदि से पूछताछ की थी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2023 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).