एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सीबीआई ने बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के दौरान हत्या के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद मई में हुई हिंसा के दौरान एक व्यक्ति की हत्या के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | सीबीआई ने बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के दौरान हत्या के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली, 25 जुलाई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद मई में हुई हिंसा के दौरान एक व्यक्ति की हत्या के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों-- प्रणब बरकैत, प्रीतम रॉय सरकार, रतन रॉय सरकार, लिटन शील, लिटन भौमिक, नकुल रॉय सरकार और विश्वजीत बर्मन को लगातार निगरानी के बाद कूचबिहार,जयपुर और कोलकाता से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सीबीआई ने तीन जिलों में आठ स्थानों पर समन्वित तलाशी ली, जहां वे सभी पकड़े गए।

सीबीआई ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर 19 अगस्त, 2021 को इस मामले को अपने हाथ में लिया था। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि आरोप लगाया गया था कि चार मई, 2021 को दोपहर दो बजे के आसपास श्रीधर दास को अज्ञात लोगों ने डंडे और लोहे की छड़ से बेरहमी के साथ पिटाई की थी।

पीड़िता की पत्नी ने जब उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। एजेंसी ने कहा, ‘‘इस घटना के बाद श्रीधर दास को दिनहाटा अस्पताल और बाद में कूचबिहार के अन्य अस्पतालों/नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, लेकिन 21 जून, 2021 को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।’’

दो मई, 2021 को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद राज्य में बड़े पैमाने पर हिंसा भड़क गई थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2022 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).