देश की खबरें | सीबीआई ने डाक कर्मी को 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के एक दल ने नानपारा डाकघर के एक डाक सहायक को एक सहायक पोस्टमास्टर से 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।
बहराइच (उप्र), 14 जून केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के एक दल ने नानपारा डाकघर के एक डाक सहायक को एक सहायक पोस्टमास्टर से 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।
जिले के डाक अधीक्षक सुशील शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार को लखनऊ सीबीआई (भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो) के निरीक्षक संदीप थैलोर ने उन्हें लिखित सूचना दी कि नानपारा डाकघर में डाक सहायक के पद पर तैनात विनोद कुमार को 20 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करके लखनऊ ले जाया गया है।
पूछे जाने पर डाक अधीक्षक सुशील शुक्ल ने बताया कि जिले की पुरैना भवानी बख्श डाकघर में सहायक शाखा पोस्टमास्टर पद पर तैनात आजाद खान नामक डाक कर्मी के खिलाफ कुछ माह पूर्व विभागीय जांच में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। उन्होंने बताया कि उस आरोप पत्र पर अग्रिम जांच डाक निरीक्षक के निर्देश पर डाक सहायक विनोद कुमार को दी गयी थी। उन्होंने बताया कि उसी आरोप पत्र को रफादफा करने के एवज में विनोद कुमार ने आजाद खान से घूस मांगी थी।
उन्होंने बताया कि आजाद ने सीबीआई से शिकायत की और बृहस्पतिवार शाम विनोद कुमार को घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़वा दिया।
शिकायत कर्ता आजाद खान ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को बताया कि जांच में पक्ष में रिपोर्ट लगाने के एवज में उनसे दो लाख रुपये रिश्वत मांगी जा रही थी, जिसकी 20 हजार रुपये पेशगी नानपारा में पान की एक गुमटी के पास देना तय हुआ था।
शुक्ला ने बताया कि विनोद कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सीबीआई दल ने रंगे हाथों पकड़कर गिरफ्तार किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2024 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

