देश की खबरें | सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में पटवारी को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई ने जमीन के दाखिल खारिज के एवज में कथित रूप से रिश्वत ले रहे एक पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

नयी दिल्ली, तीन मार्च सीबीआई ने जमीन के दाखिल खारिज के एवज में कथित रूप से रिश्वत ले रहे एक पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के 2019 में केन्द्र शासित प्रदेश में बदलने के बाद पहली बार कश्मीर घाटी में जाल बिछाकर किसी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एजेंसी जम्मू में ऐसी चार कार्रवाई पहले कर चुकी है।

बडगाम जिले के बेमिना में तैनात पटवारी मोहम्मद अफजल ने शिकायतकर्ता से उसके भाई की जमीन के दाखिल खारिज के एवज में 35,000 रुपये की कथित रिश्वत मांगी थी।

सीबीआई ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि बातचीत के बाद सौदा 23,000 रुपये में तय हुआ जिसमें में पटवारी अफजल पहले कथित रूप से 10,000 रुपये ले चुका है।

शिकायत मिलने पर एजेंसी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।

सीबीआई के प्रवक्ता आर. सी. जोशी ने बताया, ‘‘सीबीआई ने पटवारी को बाकी बचे हुए 13,000 रुपये की राशि कथित रूप से मांगने और प्राप्त करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के आवास पर तलाशी ली गई जिसमें कई दस्तावेज बरामद हुए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड