देश की खबरें | मवेशी तस्करी मामला : सीबीआई के सामने नहीं पेश हुए तृणमूल नेता अनुब्रत मंडल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अनुब्रत मंडल ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सूचित किया है कि वह मवेशी तस्करी मामले से जुड़ी जांच के सिलसिले में सोमवार को उसके सामने पेश नहीं हो सकेंगे।

कोलकाता, आठ अगस्त तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अनुब्रत मंडल ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सूचित किया है कि वह मवेशी तस्करी मामले से जुड़ी जांच के सिलसिले में सोमवार को उसके सामने पेश नहीं हो सकेंगे।

बताया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस की बीरभूम जिला इकाई के अध्यक्ष मंडल ने चिकित्सकीय जांच का हवाला देते हुए सीबीआई को उसके सामने पेश होने में असमर्थता जताने वाला ईमेल भेजा है।

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई अधिकारियों ने मंडल से इस संबंध में ईमेल मिलने की बात स्वीकारी है।

तृणमूल कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि मंडल चिकित्सकीय जांच के लिए कोलकाता स्थित एसएसकेएम अस्पताल रवाना हो गए हैं।

सीबीआई ने मंडल को पांच अगस्त को समन जारी कर सोमवार को उसके सामने पेश होने का निर्देश दिया था।

केंद्रीय जांच एजेंसी इससे पहले अपनी तफ्तीश के सिलसिले में मंडल से दो बार पूछताछ कर चुकी है।

सीबीआई ने मवेशी तस्करी मामले में हाल-फिलहाल में बीरभूम में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। जांच एजेंसी ने इस मामले में मंडल के सुरक्षाकर्मी सैगल हुसैन को भी गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now