देश की खबरें | गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आया मवेशी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में उदवाड़ा और वापी रेलवे स्टेशन के बीच एक मवेशी बृहस्पतिवार शाम गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुंबई, एक दिसंबर गुजरात में उदवाड़ा और वापी रेलवे स्टेशन के बीच एक मवेशी बृहस्पतिवार शाम गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना में ट्रेन के अगले हिस्से में मामूली खरोंच आई है।
दो महीने पहले परिचालन शुरू होने के बाद से इस मार्ग पर वंदे भारत ट्रेन से जुड़ी यह इस तरह की चौथी घटना है।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा कि घटना उदवाड़ा और वापी के बीच समपार फाटक संख्या 87 के पास शाम करीब छह बजकर 23 मिनट पर हुई।
उन्होंने कहा, “ट्रेन के अगले हिस्से में मामूली खरोंच आई है और कोई परिचालन समस्या नहीं हुई। खरोंच को आज रात ठीक कर दिया जाएगा।”
घटना के कारण कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन शाम 6.35 बजे आगे की यात्रा पर रवाना हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2022 12:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

