देश की खबरें | तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान पुलिस ने सिरोही जिले के मंडार थाने में नाकेबंदी के दौरान एक कार से तीन करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है।
जयपुर, पांच मार्च राजस्थान पुलिस ने सिरोही जिले के मंडार थाने में नाकेबंदी के दौरान एक कार से तीन करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है।
पुलिस उपाधीक्षक (रेवदर) घनश्याम ने बताया कि मंडार चेक पोस्ट पर नाकेबंदी के दौरान जोधपुर से गुजरात जा रही एक कार की तलाशी में मिली तीन करोड़ रुपये की नकदी जब्त कर ली गई और वाहन सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वे तीन करोड़ रुपये नकद जोधपुर से गुजरात लेकर जा रहे थे। उन्होंने कहा कि नकदी के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर धन राशि जब्त करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुरेन्द्र भाई पटेल (58) और निलेश भाई पटेल (40) को सीआरपीसी की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर, उनकी कार जब्त कर ली गई है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)