एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नकदी मामला: तावडे, नालासोपारा से भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने पालघर के एक होटल में मतदाताओं को कथित तौर पर नकदी बांटने के सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महासचिव विनोद तावडे और पार्टी उम्मीदवार राजन नाइक के खिलाफ मंगलवार को एक मामला दर्ज किया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

देश की खबरें | नकदी मामला: तावडे, नालासोपारा से भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मुंबई, 19 नवंबर पुलिस ने पालघर के एक होटल में मतदाताओं को कथित तौर पर नकदी बांटने के सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महासचिव विनोद तावडे और पार्टी उम्मीदवार राजन नाइक के खिलाफ मंगलवार को एक मामला दर्ज किया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से कुछ घंटे पहले, बहुजन विकास आघाडी (बीवीए) नेता हितेंद्र ठाकुर ने तावडे पर मतदाताओं को लुभाने के लिए मुंबई से 60 किलोमीटर दूर विरार के एक होटल में 5 करोड़ रुपये बांटने का आरोप लगाया। हालांकि भाजपा नेता तावडे ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि वह केवल पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रक्रियाओं के बारे में मार्गदर्शन दे रहे थे।

सोशल मीडिया पर सामने आये एक वायरल वीडियो में बीवीए पार्टी के समर्थक विरार के होटल के कमरे में घुसते और तावडे के चेहरे की ओर नकदी के बंडल उछालते दिख रहे हैं। उसके बाद पुलिस तावडे को वहां से बाहर ले गई।

तुलिंज पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा दर्ज करायी गई शिकायत के आधार पर मीरा भयंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने तावडे और राजन नाइक के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है। राजन नाइक 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में नालासोपारा सीट से चुनाव मैदान में हैं।

एमबीवीवी पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘वे होटल में जो कुछ भी हुआ उसके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन भी अवैध था। हम कानून के मुताबिक कार्रवाई करेंगे।’’

होटल में तीन घंटे से अधिक समय हंगामे के बाद हितेंद्र ठाकुर, उनके बेटे क्षितिज, तावडे और भाजपा उम्मीदवार नाइक ने होटल में एक संवाददाता सम्मेलन करने का फैसला किया। हालांकि, जैसे ही संवाददाता सम्मेलन शुरू हुआ, निर्वाचन अधिकारियों ने इसे अवैध बताते हुए रोक दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2024 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).