विदेश की खबरें | ओमीक्रोन के ‘स्टील्थ वैरिएंट’ के मामले अब भी बहुत ज्यादा : ब्रिटिश अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के हिस्से बीए.2 अब भी बड़े स्तर पर मौजूद है जबकि इंग्लैंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम हो गए हैं। एक ताजा अध्ययन में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गयी।

लंदन, 10 मार्च कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के हिस्से बीए.2 अब भी बड़े स्तर पर मौजूद है जबकि इंग्लैंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम हो गए हैं। एक ताजा अध्ययन में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गयी।

ओमीक्रोन के इस स्वरूप को विशेषज्ञों ने कुछ आनुवंशिक बदलावों के कारण ‘‘स्टील्थ वैरिएंट’’ नाम दिया है।

ब्रिटेन में ‘सामुदायिक प्रसार का वास्तविक समय में आकलन’ (रिएक्ट-1) अध्ययन के विशेषज्ञों ने आगाह किया कि ओमीक्रोन से संक्रमित होने की दर अब भी बहुत अधिक है और बड़ी उम्र के वयस्कों में इसके मामले बढ़ने की संभावना चिंता का कारण हो सकती है।

इम्पीरियल कॉलेज लंदन और इप्सोस एमओआरआई का विश्लेषण आठ फरवरी से एक मार्च के बीच लिए गए लार के करीब 95,000 नमूनों पर आधारित है। यह दिखाता है कि लंदन में बीए.2 से संक्रमित पाए जाने की दर अधिक है।

इम्पीरियल्स स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के रिएक्ट कार्यक्रम के निदेशक प्रोफेसर पॉल इलियट ने कहा, ‘‘यह उत्साहजनक है कि इंग्लैंड में संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं लेकिन इनकी संख्या अब भी बहुत अधिक है और बड़ी उम्र के वयस्कों में इनके मामले बढ़ने की संभावना चिंता की बात हो सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अच्छी खबर यह है कि यह टीके की खुराक ले चुके लोग हैं, हालांकि संक्रमण के उच्च मामलों से और अधिक लोग बीमार पड़ेंगे इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि लोग संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जन स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देश का पालन करते रहे।’’

ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएसए) की मुख्य कार्यकारी डॉ. जेनी हैरिस ने आगाह किया कि ताजा आंकड़ें दिखाते हैं कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और अब भी एहतियात बरतने की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर