देश की खबरें | ‘आप’ के पूर्व विधायक से जुड़ा मामला: दिल्ली की अदालत ने आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र पर संज्ञान लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने कथित संगठित अपराध मामले में एक आरोपी के खिलाफ दायर आरोपपत्र पर सोमवार को संज्ञान लिया। मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान भी शामिल हैं।

नयी दिल्ली, 24 फरवरी दिल्ली की एक अदालत ने कथित संगठित अपराध मामले में एक आरोपी के खिलाफ दायर आरोपपत्र पर सोमवार को संज्ञान लिया। मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान भी शामिल हैं।

विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने कहा कि आरोपी ऋतिक उर्फ पीटर के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं।

न्यायाधीश ने कहा, “आरोपी ऋतिक उर्फ पीटर के खिलाफ मकोका कानून की धाराओं के तहत अपराध का संज्ञान लिया गया है। आज आईओ (जांच अधिकारी) ने पांच संरक्षित गवाहों के मूल बयान अलग-अलग सीलबंद लिफाफों में रिकॉर्ड पर रखे हैं।”

उन्होंने कहा कि आरोप पत्र की प्रति आरोपी के वकील को दे दी गई है तथा मामले को सुनवाई की तारीख एक मार्च तय की।

उत्तम नगर से पूर्व विधायक बाल्यान इस मामले में फिलहाल जेल में हैं।

दिल्ली पुलिस ने 26 दिसंबर को ऋतिक के खिलाफ मकोका की धारा तीन (संगठित अपराध के लिए सजा) के तहत अदालत में लगभग 1000 पृष्ठों का आरोपपत्र दाखिल किया था।

बाल्यान को चार दिसंबर को संगठित अपराध के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले उन्हें जबरन वसूली के एक मामले में जमानत दे दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\