सोशल मीडिया पर छात्रा को बलात्कार की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज
नोएडा के एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा की एक छात्रा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अशोभनीय बातें लिखने और उसका बलात्कार करने की धमकी के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
नोएडा (उप्र), 5 जनवरी : नोएडा के एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा की एक छात्रा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अशोभनीय बातें लिखने और उसका बलात्कार करने की धमकी के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी 16 वर्षीय बेटी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर किसी व्यक्ति ने अशोभनीय बातें लिखी है तथा उसका बलात्कार करने की धमकी दी है. यह भी पढ़ें : ऑनलाइन ‘सॉल्वर’ गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस
उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2022 02:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

