एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुरुग्राम में महिला के साथ बलात्कार, धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गुरुग्राम में पांच साल पहले कथित तौर पर एक महिला से बलात्कार करने और अब उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुरुग्राम में महिला के साथ बलात्कार, धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज

गुरुग्राम (हरियाणा), चार जनवरी हरियाणा के गुरुग्राम में पांच साल पहले कथित तौर पर एक महिला से बलात्कार करने और अब उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर उसकी बेटी की हत्या करने की धमकी भी दी है।

शिकायत के मुताबिक, पांच साल पहले आरोपी अंसार उसके अकेले होने के दौरान घर में घुस आया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

पीड़िता ने कहा है कि इस घटना के बाद उसकी शादी हो गई और अब वह अपने ससुराल में बेटी के साथ रहती है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अंसार के खिलाफ सोहना सदर थाने में बलात्कार समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने कहा कि तथ्यों की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2022 11:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).