एजेंसी न्यूज

युवती की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के एक गांव में रहने वाले दो युवकों ने कथित रूप से एक युवती की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है.

युवती की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
यूपी पुलिस (Photo Credits: Twitter)

शाहजहांपुर (उप्र), 2 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर जिले के एक गांव में रहने वाले दो युवकों ने कथित रूप से एक युवती की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अधीक्षक (एसपी), नगर संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि थाना सदर बाजार अंतर्गत एक गांव में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने शिकायत की कि गांव के ही दबंग युवकों ने उसकी फोटो खींच ली. आरोपियों ने फोटो से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और पीड़िता को ब्लैकमेल कर वे कई बार रकम ऐंठ चुके हैं.

अधिकारी ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि युवती को आरोपियों अवधेश कुमार तथा सर्वजीत ने धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वे उसकी आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देंगे. पीड़िता ने पुलिस कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि गांव के ही इन दबंग युवकों के चलते उसने परास्नातक के द्वितीय वर्ष में प्रवेश नहीं लिया. यह भी पढ़ें : दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दोपहर में हल्की बारिश की आशंका

वह छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाती थी, लेकिन आरोपियों के डर से उसने वह भी छोड़ दिया है तथा अब वह अपना घर छोड़कर रिश्तेदार के यहां रह रही है. पुलिस ने आरोपी अवधेश कुमार तथा सर्वजीत के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2021 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).