एजेंसी न्यूज

UP: भदोही में युवती की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ को लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़िता के मंगेतर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी होने वाली पत्नी को बदनाम करने के इरादे से उसकी तस्वीरों और वीडियो को अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया गया है.

औराई थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मदन लाल ने बताया कि 28 वर्षीय युवक ने 20 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस बाबत शिकायत की थी. युवक ने शिकायत में यह भी कहा कि एक खाते में पांच सौ रुपये भेजकर पूरा वीडियो देखने का संदेश भी सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर डाला गया है. यह भी पढ़ें : Bihar में बाढ़ स्टेशन पर मां और बच्चों के ऊपर से गुजरी ट्रेन, बाल-बाल बची जान; देखें VIDEO

युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी होने वाली पत्नी को जानबूझकर बदनाम करने के इरादे से यह हरकत की गयी है और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया है.

एसएचओ ने बताया कि शनिवार को संबंधित धाराओं में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2023 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).