एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में आश्रम मालिक को धमकाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के शुक्रताल में एक आश्रम मालिक को धमकी देने और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में आश्रम मालिक को धमकाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
यूपी पुलिस (Photo Credits: Twitter)

मुजफ्फरनगर, 26 सितंबर : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मुजफ्फरनगर जिले के शुक्रताल में एक आश्रम मालिक को धमकी देने और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

थाना प्रभारी राजकुमार राणा के अनुसार विकास पंवार और संजीव संगम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 504, 506 और 387 के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी फरार हैं. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: राजेंद्र नगर इलाके में शिक्षक की हत्या, कोचिंग के छात्रों पर शक

गोदिया मठ आश्रम के मालिक ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा था कि शनिवार को दो हथियारबंद लोग उनके पास आए और रंगदारी मांगी. उन्होंने कहा कि लोगों ने जब घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो वे फरार हो गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2021 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).