देश की खबरें | दसवीं कक्षा के छात्र की हत्या के मामले में दो दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गुरुग्राम में 10वीं कक्षा के दो छात्रों के खिलाफ अपने एक दोस्त की हत्या करने और उसका शव यहां पास में ट्रेन पटरियों पर फेंकने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
गुरुग्राम, 25 जनवरी हरियाणा के गुरुग्राम में 10वीं कक्षा के दो छात्रों के खिलाफ अपने एक दोस्त की हत्या करने और उसका शव यहां पास में ट्रेन पटरियों पर फेंकने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अधिकारी ने बुधवार को बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों लड़के मारुति सुजुकी के कंटेनर देखने स्टेशन गए थे। एक लड़के को कंटेनर पर चढ़ने की कोशिश में करंट लग गया।
हालांकि पीड़ित के पिता की तहरीर पर राजकीय रेलवे थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
पीड़ित भी 10वीं कक्षा का ही छात्रा था और सोमवार को दोनों आरोपियों के साथ घर से निकला था। दो अन्य घर लौट आए लेकिन जब वह घर नहीं लौटा तो उसके पिता ने पुलिस से संपर्क किया।
शिकायत के अनुसार, आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर मंगलवार को लड़के का शव रेल की पटरियों के पास झाड़ियों से बरामद कर लिया गया।
उन्होंने शिकायत में कहा, "मुझे संदेह है कि मेरे बेटे के दोनों दोस्तों ने उसकी हत्या करने के बाद शव को फेंक दिया।"
दोनों किशोरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्य छिपाना) और 34 (साझा इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
राजकीय रेलवे थाने के प्रभारी रामफाल ने कहा, “ हम तथ्यों की जांच कर रहे हैं और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी ।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2023 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

