देश की खबरें | महाराष्ट्र में 42.6 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) से "सहमति" प्रमाणपत्र दिलाने के नाम पर एक निजी कंपनी से कथित तौर पर 42.6 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, नौ जुलाई महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) से "सहमति" प्रमाणपत्र दिलाने के नाम पर एक निजी कंपनी से कथित तौर पर 42.6 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

ठाणे के चितलसर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक कंपनी का पूर्व कर्मचारी है, जिसके देश में विभिन्न स्थानों पर 'मिक्स कंक्रीट संयंत्र' हैं।

अधिकारी ने बताया कि कंपनी अपनी तीन इकाइयों, देवनार (मुंबई), तुर्भे (नवी मुंबई) और काशीमीरा (ठाणे) के लिए एमपीसीबी से "सहमति" प्रमाणपत्र प्राप्त करना चाहती थी।

उन्होंने बताया कि एक आरोपी, जो उस वक्त उक्त कंपनी में काम कर रहा था उसने अन्य आरोपियों को इसके अधिकारियों से मिलवाया और दावा किया कि उसने एमपीसीबी की सहमति प्रमाणपत्र दिलवाने की व्यवस्था की थी।

अधिकारी ने बताया कि सितंबर 2021 और अप्रैल 2022 के बीच, कंपनी ने आरोपी को कथित तौर पर 42.6 लाख रुपये का भुगतान किया और उसे एमपीसीबी से "सहमति" पत्र मिला।

उन्होंने बताया, जब एमपीसीबी के अधिकारी पिछले साल निरीक्षण के लिए कंपनी के एक संयंत्र में गए, तो उन्होंने पाया कि "सहमति" पत्र फर्जी था और यह प्रदूषण नियामक निकाय द्वारा जारी नहीं किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि कंपनी ने शुक्रवार को एक शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर चितलसर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 420, 406 (आपराधिक विश्वासघात), 465 (जालसाजी), 468 (जालसाजी के लिए सजा) और 34 के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

साजन शोभना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू