एजेंसी न्यूज

फिरोजाबाद में किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

फिरोजाबाद नगर के थाना दक्षिण के हुमायूंपुर क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में उसके मोहल्ले के ही तीन लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

फिरोजाबाद में किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश), 6 जून : फिरोजाबाद नगर के थाना दक्षिण के हुमायूंपुर क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में उसके मोहल्ले के ही तीन लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

क्षेत्राधिकारी (नगर) अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि हुमायूंपुर क्षेत्र निवासी 13 वर्षीय किशोरी शनिवार दोपहर अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी उसके मोहल्ले के तीन लड़के बहला-फुसलाकर उसे एक कमरे में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया. यह भी पढ़ें : UP: ‘दलित है फेसबुक फ्रेंड’ पता चला तो युवती ने दोस्त को पीटा, फिर जहर देकर कर दी हत्या

उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है. उन्होंने बताया कि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2022 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).