जरुरी जानकारी | केनरा बैंक से 428.50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में पीएसएल समूह के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पीएसएल समूह और उसके निदेशकों के खिलाफ केनरा बैंक के साथ ऋण धोखाधड़ी को लेकर मामला दर्ज किया है।

नयी दिल्ली, 15 सितंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पीएसएल समूह और उसके निदेशकों के खिलाफ केनरा बैंक के साथ ऋण धोखाधड़ी को लेकर मामला दर्ज किया है।

सीबीआई के अनुसार, कंपनी ने ऋण भुगतान में चूक कर केनरा बैंक को कथित तौर पर 428.50 करोड़ रुपये की चपत लगाई है।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने बृहस्पतिवार को मुंबई और गुजरात के कच्छ में सात स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया और इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किये।

सीबीआई ने कंपनी के अलावा इसके निदेशकों अशोक योगेंद्र पुंज, राजेंद्र कुमार बाहरी, चितरंजन कुमार, जगदीशचंद्र गोयल और आलोक योगेंद्र पुंज को भी मामले में आरोपी बनाया है।

बैंक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ले ली है।

अधिकारियों के अनुसार, कंपनी पर 2016-19 के दौरान केनरा बैंक को धोखा देने की साजिश रचने और विभिन्न ऋण सुविधाओं की मंजूरी मांगने का आरोप है।

उन्होंने कहा अभियुक्तों ने बहीखातों को गलत तरीके से पेश किया और बैंक के धन का दुरुपयोग कर अपने देनदारों से प्राप्त मिलने वाली राशि को इधर-उधर किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड