देश की खबरें | रियल एस्टेट डेवलपर पर हमला करने के आरोप में राकांपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबूराव चंदेरे के खिलाफ पुणे में भूमि विवाद को लेकर एक बुजुर्ग पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुणे, 26 जनवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबूराव चंदेरे के खिलाफ पुणे में भूमि विवाद को लेकर एक बुजुर्ग पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

शनिवार को सुस गांव में हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो में, पुणे नगर निगम की स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष चंदेरे को एक खड़ी हुई लग्जरी कार के पास रियल एस्टेट डेवलपर विजय रौंडल से बहस करते हुए देखा जा सकता है, वह उनसे बहस करते हैं और फिर उन्हें जोर से पटक देते हैं, जिससे बुजुर्ग पीठ के बल जमीन पर गिर जाते हैं।

चंदेरे ने कथित तौर पर रौंडल की जमीन पर अतिक्रमण किया, जिसके बाद बहस शुरू हो गई।

बावधन थाने के अधिकारी ने बताया कि चंदेरे पर भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत हमला, आपराधिक धमकी और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया है।

जब मीडिया ने राकांपा के नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार से इस घटना के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगी।

पवार ने कहा कि उन्होंने आज सुबह स्पष्टीकरण के लिए चंदेरे को फोन करने की कोशिश की थी, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका और एक रिश्तेदार ने बताया कि वह कहीं गए हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान