FIR Against Vivek Bindra: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा की बढ़ सकती है मुश्किलें, पत्नी से मारपीट मामले में FIR दर्ज, इसी महीने 6 दिसंबर को बंधे थे शादी के बंधन में
उत्तर प्रदेश के नोएडा में मामूली विवाद में पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में ‘मोटिवेशनल स्पीकर’ विवेक बिंद्रा के खिलाफ सेक्टर-126 थाने में केस दर्ज हुआ है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.
नोएडा, 23 दिसंबर : उत्तर प्रदेश के नोएडा में मामूली विवाद में पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में ‘मोटिवेशनल स्पीकर’ विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) के खिलाफ सेक्टर-126 थाने में केस दर्ज हुआ है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि पिटाई के बाद महिला का कई दिन तक दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार चलता रहा. यह भी पढ़ें : Uttarakhand: धामी सरकार का बड़ा फैसला, मूल निवास प्रमाणपत्र है तो स्थायी प्रमाण पत्र बनाने की बाध्यता नहीं
आरोप है कि महिला के साथ इस कदर मारपीट की गई है कि उनकी कान का पर्दा तक फट गया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है .
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2023 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

