देश की खबरें | खट्टर के मंदिर विवाद में पूर्व पार्षद समेत कई के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के भिवानी जिले के नारनौल शहर के पास खालड़ा की पहाड़ी पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टरी का मंदिर बनाने के मामले में पूर्व पार्षद समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

भिवानी, 25 जुलार्ई हरियाणा के भिवानी जिले के नारनौल शहर के पास खालड़ा की पहाड़ी पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टरी का मंदिर बनाने के मामले में पूर्व पार्षद समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि नगर परिषद द्वारा मंदिर तोड़े जाने के बाद आरोपियों ने दोबारा इसका निर्माण शुरू कर दिया था।

गौरतलब है कि नारनौल की रघुनाथपुरा की पहाड़ी में नगर परिषद की जमीन है और इस जमीन पर कई परिवारों ने अवैध रूप से घर बनाए हुए थे, 13 जून को नगर परिषद ने इन मकानों को ध्वस्त कर दिया, लेकिन हाल ही में लोगों ने यहां एक चबूतरा बना कर उस पर मुख्यमंत्री की फोटो लगा दी, जिसके सामने लोग सुबह-शाम दीपक जलाते थे।

नगर परिषद के सूत्र ने बताया कि शनिवार को परिषद ने इस चबूतरे को तोड़ दिया था, लेकिन देर शाम फिर से वहां निर्माण कार्य शुरू होने लगा तो नगर परिषद के एक अधिकारी अभय यादव मौके पर पहुंचे।

उनका आरोप है कि वहां पहले से पूर्व पार्षद प्रमोद तेरडिय़ा काफी लोगों के साथ खड़े थे, जिन्होंने पहले नारेबाजी की और फिर आत्मदाह की धमकी देकर हंगामा शुरू कर दिया ।

मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम व डीएसपी भी मौके पर पहुंचे थे। दोनों अधिकारियों के आने के बाद भी लोगों ने काफी हंगामा किया गया। नगर परिषद ने इसकी शिकायत शहर थाना में दर्ज कराई।

नगर पुलिस ने पूर्व पार्षद प्रमोद तेरडिय़ा, मिस्त्री दिनेश व चार अन्य लोगों के खिलाफ धारा 147, 149, 186, 353, 447, 511 के तहत केस दर्ज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें