Mumbai Acid Attack: नवी मुंबई में पत्नी पर तेजाब फेंकने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
झगड़े के बाद पत्नी पर तेजाब फेंकने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ नवी मुबंई पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.
ठाणे, 11 फरवरी : झगड़े के बाद पत्नी पर तेजाब फेंकने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ नवी मुबंई पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 326 (ए) के तहत एक मामला दर्ज किया है. उन्होंने बताया कि आरोपी रमजान सिद्दीकी गाजी ने 20 जनवरी को पनवेल स्थित अपने घर पर अपनी पत्नी अमीना खातून (28) पर एक बहस के बाद कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया. यह भी पढ़ें : Om Shaped Temple: सीएम योगी विश्व के पहले ‘ऊँ’ आकार के शिव मंदिर का करेंगे उद्घाटन, 1995 में शुरु हुआ था निर्माण
उन्होंने कहा कि अमीना का चेहरा जल गया है और उसका पश्चिम बंगाल में उसके गृहनगर में उपचार किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2024 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

