देश की खबरें | औद्योगिक सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ शल्य चिकित्सक से रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक शल्य चिकित्सक से रिश्वत मांगने के आरोप में औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय (डीआईएसएच) के एक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसीबी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पालघर, 14 सितंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक शल्य चिकित्सक से रिश्वत मांगने के आरोप में औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय (डीआईएसएच) के एक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसीबी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पालघर एसीबी के पुलिस उपाधीक्षक दयानंद गावड़े ने कहा कि शल्य चिकित्सक के पास जिले में विभिन्न कारखानों और इकाइयों का दौरा करने और उनके कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच करने एवं चिकित्सा प्रमाणपत्र जारी करने की उचित अनुमति थी।
अधिकारी के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर यह चाहता था कि शल्य चिकित्सक उसे नवंबर 2022 से जून 2023 के बीच की गई स्वास्थ्य जांचों के लिए प्रति व्यक्ति 50 रुपये दे जो करीब 31,500 रुपये था। उक्त अवधि में चिकित्सक ने 630 व्यक्तियों की जांच की थी। इसके साथ ही आरोपी कह रहा था कि अगर चिकित्सक आगे काम जारी रखना चाहता है तो उसे पैसे दे।
चिकित्सक ने पालघर एसीबी में शिकायत दर्ज कराई जिसने इस मामले में प्रारंभिक जांच की।
अधिकारी ने बताया कि एसीबी की शिकायत के आधार पर, पालघर पुलिस ने बुधवार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत डीआईएसएच अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2023 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

