देश की खबरें | युवती के सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में तीन नामजद आरोपियों और युवती की सहेली सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है ।पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
जयपुर, 12 मई राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में तीन नामजद आरोपियों और युवती की सहेली सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है ।पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि परिजन और स्थानीय लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
पुलिस उपनिरीक्षक मोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुयी इस घटना के संबंध में युवती के चाचा की ओर से तीन नामजद आरोपी और एक युवती के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।
उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी) सामूहिक दुष्कर्म और 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि पीड़ित युवती 12 वीं कक्षा की छात्रा थी और तीनों नामजद युवक उसके सहपाठी और घर के आसपास रहते है जबकि युवती उसकी सहेली बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि मृत युवती का पिता विदेश में रहता है और उसके शनिवार को यहां पहुंचने पर युवती का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।
उन्होंने बताया कि परिजन और स्थानीय लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2023 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

