एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नवी मुंबई में शेयर कारोबार धोखाधड़ी के सिलसिले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई में एक व्यक्ति को शेयर कारोबार का लालच देकर उससे 67.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के सिलसिले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नवी मुंबई में शेयर कारोबार धोखाधड़ी के सिलसिले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे, दो जून नवी मुंबई में एक व्यक्ति को शेयर कारोबार का लालच देकर उससे 67.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के सिलसिले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ निरीक्षक गजानन कदम ने बताया कि पुलिस ने इस सिलसिले में शनिवार को भारतीय दंड संहिता (आईपीएस) की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि आरोपियों ने 14 अप्रैल से 30 मई के बीच उससे संपर्क किया और निवेश में बेहतर लाभ के लिए शेयर कारोबार में पैसा लगाने का लालच दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता से ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से 67.60 लाख रुपये जमा करवाए।

अधिकारी के अनुसार, जब व्यक्ति को अपने निवेश पर कोई लाभ नहीं मिला, तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है और उसने पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2024 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).