देश की खबरें | प्रधानमंत्री को अपमानित करने के मामले में बांग्लादेशी गायक के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया पर कथित रूप से अपमानित करने के सिलसिले में संगीत रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' से प्रसिद्धि पाये बांग्लादेशी गायक मैनुल अहसान नोबेल के खिलाफ त्रिपुरा पुलिस ने मामला दर्ज किया है ।

जियो

अगरतला, 28 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया पर कथित रूप से अपमानित करने के सिलसिले में संगीत रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' से प्रसिद्धि पाये बांग्लादेशी गायक मैनुल अहसान नोबेल के खिलाफ त्रिपुरा पुलिस ने मामला दर्ज किया है ।

यह शिकायत दक्षिण त्रिपुरा जिले के बेलोनिया शहर के रहने वाले एक व्यक्ति ने दर्ज करायी है । वह गुजरात के गांधी नगर में पंडित दीन दयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय का छात्र है ।

यह भी पढ़े | टिड्डी दल का हमला: पौधों के लिए प्रलयंकारी टिड्डी का गहराता प्रकोप, पंजाब और मध्यप्रदेश में किया प्रवेश.

यह शिकायत सुमन पॉल नामक व्यक्ति ने 25 मई को दर्ज करायी ।

पॉल ने संवाददादताओं को बताया कि नोबेल बांग्लादेश में भी कोई लोकप्रिय गायक नहीं है। उन्हें उस देश के श्रोताओं ने हमेशा खारिज किया है । उन्होंने टीवी संगीत रियलिटी शो सा रे गा मा पा में कोलकाता में हिस्सा लिया, पैसे कमाये, नाम कमाया और वापस बांग्लादेश चले गये ।

यह भी पढ़े | BSP सुप्रीमो मायावती ने केंद्र और राज्य सरकारों पर साधा निशाना, कहा- प्रवासी श्रमिकों की कोई चिंता नहीं.

उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति हमारे प्रधानमंत्री का अपमान करता है तो यह कत्तई स्वीकार्य नहीं हो सकता है, इसलिये मैंने प्राथमिकी दर्ज करायी है ।

बेलोनिया के पुलिस अधीक्षक जल सिंह मीणा ने इस बात की पुष्टि की कि शिकायत दर्ज की गयी है और इसे त्रिपुरा पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ को भेजा दिया गया है ।

यह मामला भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं एवं अन्य कानून के तहत दर्ज किया गया है।

बेलोनिया पुलिस स्टेशन के प्रभारी राजीव दत्ता ने बताया कि शिकायत के अनुसार, बांग्लादेशी गायक ने फेसबुक पोस्ट में मोदी को ‘‘मामूली चायवाला’’ बताकर उनका अपमान किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान