देश की खबरें | एलडीएफ उम्मीदवार की पत्नी के खिलाफ साइबर हमले को लेकर सोशल मीडिया पेज के ‘एडमिन’ पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल पुलिस ने पुथुपल्ली विधानसभा उपचुनाव में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के उम्मीदवार की पत्नी के खिलाफ कथित साइबर हमले को लेकर एक सोशल मीडिया पेज के ‘एडमिन’ पर मंगलवार को मामला दर्ज किया।

कोट्टयम (केरल), पांच सितंबर केरल पुलिस ने पुथुपल्ली विधानसभा उपचुनाव में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के उम्मीदवार की पत्नी के खिलाफ कथित साइबर हमले को लेकर एक सोशल मीडिया पेज के ‘एडमिन’ पर मंगलवार को मामला दर्ज किया।

मानरकाड पुलिस ने एलडीएफ उम्मीदवार जैक सी थॉमस की पत्नी गीथू को निशाना बनाने के आरोप में एक सोशल मीडिया पेज के ‘एडमिन’ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि थॉमस की पत्नी द्वारा दो सितंबर को की गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

गीथू ने जिला पुलिस प्रमुख के पास शिकायत दर्ज कराई जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि अपने पति के लिए चुनाव प्रचार करने पर उन्हें सोशल मीडिया में निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में अपमानजनक टिप्पणियों के साथ वीडियो पोस्ट किए गए।

एक सोशल मीडिया पेज ने वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाया कि वामपंथी उम्मीदवार अपनी गर्भवती पत्नी का इस्तेमाल कर वोट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

इससे पहले 28 अगस्त को दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी की छोटी बेटी अचू ओमन ने भी अपने खिलाफ कथित साइबर हमलों को लेकर पुलिस से संपर्क किया था।

पुथुपल्ली में आज उपचुनाव हो रहा है। यह सीट 18 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री चांडी के निधन के बाद खाली हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now