देश की खबरें | मीठी नदी से गाद निकालने का मामला: ईडी ने मुंबई में कई ठिकानों पर छापेमारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मीठी नदी से गाद निकालने से जुड़े 65 करोड़ रुपये के कथित घोटाले से संबंधित धन शोधन जांच के तहत बृहस्पतिवार को मुंबई में कई ठिकानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 31 जुलाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मीठी नदी से गाद निकालने से जुड़े 65 करोड़ रुपये के कथित घोटाले से संबंधित धन शोधन जांच के तहत बृहस्पतिवार को मुंबई में कई ठिकानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि शहर में कुछ ठेकेदारों से जुड़े लगभग आठ ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है, जिन्होंने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को गाद की डंपिंग के सिलसिले में कथित तौर पर झूठे समझौता ज्ञापन (एमओयू) सौंपे थे।

ईडी ने पहले इस मामले में अभिनेता डिनो मोरिया, उनके भाई सैंटिनो, कुछ ठेकेदारों और कंपनियों के अलावा कुछ बीएमसी अधिकारियों के परिसरों पर छापेमारी की थी।

ईडी का यह मामला मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की ओर से मई में दर्ज की गई एक प्राथमिकी से उपजा है, जिसमें ठेकेदारों और नगर निगम अधिकारियों सहित 13 लोगों के खिलाफ मीठी नदी की सफाई के लिए 2017-2023 तक दिए गए ठेकों में कथित तौर पर 65.54 करोड़ रुपये का घोटाले करने का आरोप लगाया गया है।

मीठी नदी मुंबई से होकर बहती है और महानगर के लिए वर्षा जल निकासी चैनल के रूप में काम करती है।

बीएमसी पर साल 1997 से 2022 तक उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली अविभाजित शिवसेना का नियंत्रण था। 2022 में आम सभा की समाप्ति के बाद नगर निकाय का नियंत्रण महाराष्ट्र सरकार के पास चला गया, जिसका नेतृत्व उस समय एकनाथ शिंदे कर रहे थे।

पुलिस ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि बीएमसी अधिकारियों ने गाद निकालने से जुड़े ठेके के लिए निविदा को इस तरह से तैयार किया था कि इससे मशीनरी के एक विशेष आपूर्तिकर्ता को लाभ हो।

पुलिस ने दावा किया है कि मुंबई से गाद के परिवहन के लिए ठेकेदारों ने कथित तौर पर फर्जी बिल बनाए थे। ईओडब्ल्यू और ईडी ने इससे पहले मामले में डिनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनो समेत कई अन्य लोगों से पूछताछ की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\