एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बीकानेर जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बीकानेर जिले में 14 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी दी।

देश की खबरें | बीकानेर जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज

जयपुर, 22 फरवरी राजस्थान के बीकानेर जिले में 14 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार को देशनोक थाने के एक गांव हुई जब परीक्षा देकर घर लौट रही लड़की को तीन लोगों ने खींचकर एक कार में बिठा लिया और नशीला पेय पदार्थ पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई।

शिकायत के अनुसार वे लड़की को एक सुनसान जगह पर ले गए और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया, बाद में उसे गांव के पास एक चौराहे पर छोड़ दिया, एक रिश्तेदार ने उसे घायल हालत में पड़ा देखा और उसे घर ले गया।

पीड़िता ने आपबीती परिवार के साथ साझा की, जिन्होंने पुलिस में शिकायत की।

देशनोक की थानाधिकारी सुमन शेखावत ने बताया, "तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच नोखा क्षेत्राधिकारी को सौंप दी गई है।"

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान रेवत राम, ओम प्रकाश डूडी और लीलाधर गोदारा के रूप में हुई है, तीनों आरोपी और पीड़िता एक ही गांव में रहते थे और हाल ही में दूसरे गांव में चले गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2024 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).