देश की खबरें | मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह की कोशिश प्रकरण : चार लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जमीन विवाद की सुनवाई कथित रूप से न होने से परेशान मां-बेटी द्वारा लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह की कोशिश के मामले में पुलिस ने अमेठी में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ/अमेठी (उप्र), 19 जुलाई जमीन विवाद की सुनवाई कथित रूप से न होने से परेशान मां-बेटी द्वारा लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह की कोशिश के मामले में पुलिस ने अमेठी में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

गौरीगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी अर्पित कपूर ने रविवार को बताया कि इस मामले में अमेठी के जामो थाना क्षेत्र में अर्जुन, सुनील, राजकरन और राम मिलन नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने BJP पर बोला हमला, कहा- पार्टी ने तीन मुद्दों को लेकर झूठ को संस्थागत रूप दिया.

उन्होंने बताया कि इन लोगों का आत्मदाह की कोशिश करने वाली सफिया और उसकी बेटी गुड़िया के साथ नाली को लेकर विवाद था। इन लोगों के खिलाफ गत नौ मई को जामो थाने में मामला भी दर्ज हुआ था।

कपूर ने बताया कि मां-बेटी को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के जिलाध्यक्ष कदीर खान को लखनऊ पुलिस ने अमेठी में शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड के नैनीताल में तेंदुए का आतंक, घर में घुसकर कुत्ते को बनाया अपना शिकार, देखें वीडियो.

इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

इस बीच, लखनऊ के सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसी सफिया की हालत चिंताजनक है जबकि उसकी बेटी की हालत में सुधार हो रहा है।

गौरतलब है कि अमेठी के जामो थाना क्षेत्र की रहने वाली सफिया और उसकी बेटी गुड़िया ने नाली के विवाद में अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई न किए जाने से क्षुब्ध होकर गत शुक्रवार लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने खुद को आग लगा ली थी। दोनों को गंभीर रूप से झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में एआईएमआईएम और कांग्रेस के कुछ नेताओं पर उकसाने का आरोप लगाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\