आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन, दो आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
पुलिस ने तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के एक विधायक की शिकायत पर पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएएस) के दो वरिष्ठ अधिकारियों और दो सेवानिवृत्त अधिकारियों के खिलाफ ‘‘हत्या के प्रयास’’ का मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
गुंटूर (आंध्र प्रदेश), 12 जुलाई : पुलिस ने तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के एक विधायक की शिकायत पर पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएएस) के दो वरिष्ठ अधिकारियों और दो सेवानिवृत्त अधिकारियों के खिलाफ ‘‘हत्या के प्रयास’’ का मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
इस संबंध में उंडी विधानसभा क्षेत्र से सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक के. रघुराम कृष्ण राजू ने शिकायत दर्ज कराई थी. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रेड्डी के अलावा वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पी.वी. सुनील कुमार और पी.एस.आर. सीतारमणजनेयुलु तथा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी आर. विजय पॉल और गुंटूर सरकारी अस्पताल की पूर्व अधीक्षक जी प्रभावती के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह भी पढ़ें :Jammu and Kashmir: कश्मीर के बारामूला में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया
उन्होंने पीटीआई- से कहा, ‘‘राजू ने एक माह पहले ई-मेल के जरिए पुलिस को शिकायत भेजी थी और कानूनी परामर्श लेने के बाद मैंने बृहस्पतिवार शाम सात बजे पूर्व मुख्यमंत्री तथा अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया.’’ अधिकारी ने बताया कि राजू ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें ‘‘हिरासत में यातना’’ दी गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2024 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

