देश की खबरें | व्यक्ति के खिलाफ साली की हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक मामूली विवाद को लेकर अपनी साली को कथित तौर पर चाकू मारने के आरोप में 35 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ठाणे, 27 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक मामूली विवाद को लेकर अपनी साली को कथित तौर पर चाकू मारने के आरोप में 35 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
भोईवाड़ा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार रात भिवंडी इलाके में हुई।
उन्होंने बताया कि आरोपी शाहिद लालमोहम्मद अंसारी को यह पसंद नहीं था कि उसकी साली के बच्चे उसके घर अपने मौसेरे भाई बहनों के साथ खेलने के लिए आएं। दोनों परिवार भिवंडी में हांडी परिसर में रहते हैं।
अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात को आरोपी पीड़िता के घर गया और उसके परिवार वालों को गालियां देने लगा। जब उसने आपत्ति की, तो आरोपी ने उस पर कथित तौर पर चाकू से कई वार किए और भाग गया।
पीड़िता को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
उन्होंने बताया कि महिला के पति की शिकायत के आधार पर, भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2020 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

