देश की खबरें | हत्या के मामले में प्रधान सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मंगलवार को बताया कि इरशाद खां उर्फ बबलू (45) सऊदी अरब में रहता था और यहां अघिया गांव में उसकी पत्नी शाहिदा और उसकी दो बेटियां रहती हैं।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मंगलवार को बताया कि इरशाद खां उर्फ बबलू (45) सऊदी अरब में रहता था और यहां अघिया गांव में उसकी पत्नी शाहिदा और उसकी दो बेटियां रहती हैं।
उन्होंने बताया कि गत एक माह से इरशाद का शाहिदा से विवाद चल रहा था।
उन्होंने कहा, ‘‘जब वह घर आया तो उसकी पत्नी ने उसे घर में घुसने नहीं दिया, जिसके कारण वह बाहर रहने लगा।’’
आर्य ने बताया कि ऐसा आरोप है कि वह रविवार शाम जब घर में कुछ सामान रखने आया, तो गांव प्रधान उस्मान खां, मोहम्मद मतीन खां, अमीन खां, नोमान खां, सलमान खां एवं सुल्तान खां समेत कुछ लोगों ने लाठियों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
उन्होंने बताया कि इरशाद को स्थानीय चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया, लेकिन वहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गयी।
आर्य ने बताया कि शव का प्रयागराज में अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर प्रधान उस्मान सहित आधा दर्जन आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2020 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

