देश की खबरें | अहमदाबाद की सड़क पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति के स्टिकर चिपकाने पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर के मुस्लिम बहुल जुहापुरा इलाके की एक सड़क पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के करीब 150 स्टिकर चिपकाने में कथित रूप से शामिल कांग्रेस के एक पार्षद और छह अन्य लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, चार नवंबर शहर के मुस्लिम बहुल जुहापुरा इलाके की एक सड़क पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के करीब 150 स्टिकर चिपकाने में कथित रूप से शामिल कांग्रेस के एक पार्षद और छह अन्य लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार में चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी बोले-EVM नहीं बल्कि MVM यानी ‘मोदी वोटिंग मशीन.

पैगंबर मुहम्मद के कार्टून को लेकर उपजे विवाद पर मैक्रों को विभिन्न मुस्लिम बहुल देशों से आलोचना का शिकार होना पड़ा है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद नगर निगम के मकतमपुरा वार्ड से कांग्रेस पार्षद हाजी मिर्जा समेत सात लोगों को सड़क पर एक नवंबर को स्टिकर चिपकाते हुए पाए जाने के बाद उन पर भारतीय दंड संहिता, महामारी अधिनियम और अन्य कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े | Luhri Hydropower Project: हिमाचल प्रदेश को मोदी सरकार ने दिया लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट का तोहफा, प्रकाश जावड़ेकर बोले-राज्य को हर साल मिलेगी 775 करोड़ यूनिट बिजली.

पुलिस ने इससे पहले तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया था जो स्टिकर चिपकाते पाए गए थे।

वेजलपुर थाने के निरीक्षक एल डी ओडेदरा ने कहा, “कांग्रेस पार्षद मिर्जा और छह अन्य लोगों को फ्रांसीसी राष्ट्रपति के करीब 150 स्टिकर चिपकाते हुए पाया गया था। इसमें वे तीन लोग भी शामिल हैं जिन्हें पहले हिरासत में लिया गया था।”

उन्होंने कहा कि मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\