देश की खबरें | हरियाणा में ‘साइबर-आतंकवाद’ के आरोप में पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा पुलिस ने हिसार के एक पत्रकार के खिलाफ उनकी कथित सोशल मीडिया पोस्टों में से एक के लिए ‘‘साइबर आतंकवाद’’ और ‘‘वर्गों के बीच शत्रुता को बढ़ावा’’ देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

हिसार (हरियाणा), 11 अप्रैल हरियाणा पुलिस ने हिसार के एक पत्रकार के खिलाफ उनकी कथित सोशल मीडिया पोस्टों में से एक के लिए ‘‘साइबर आतंकवाद’’ और ‘‘वर्गों के बीच शत्रुता को बढ़ावा’’ देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

एक समाचार पोर्टल चलाने वाले राजेश कुंडू के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत शुक्रवार को मामला दर्ज किया।

कांग्रेस के नेताओं रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी सैलजा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अभय सिंह चौटाला समेत विपक्षी नेताओं ने कुंडू के खिलाफ मामला दर्ज किये जाने की निंदा की है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले को तुरंत वापस लिया जाए।

पुलिस ने बताया कि विभिन्न वर्गों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने और एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए साइबर आतंकवाद के आरोपों में पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार सोशल मीडिया पोस्ट में कुंडू ने कथित तौर पर कहा था, ‘‘हिसार एक सप्ताह में जाति आधारित हिंसा का गवाह बनेगा और यह राज्य और फिर देश में प्रयोग का खाका होगा।’’

हिसार पुलिस के एक अधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जिला पुलिस के प्रवक्ता विकास ने अपनी शिकायत में कहा है कि भड़काऊ संदेश, जो जनता को उकसा सकते थे, कथित तौर पर व्हाट्सएप समूहों और फेसबुक पर कुंडू के मोबाइल फोन नंबर से भेजे गए और इससे शांति बनाए रखने पर असर पड़ सकता है।

शिकायतकर्ता ने मांग की कि उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

शिकायत के आधार पर यहां पत्रकार के खिलाफ नौ अप्रैल को भादंसं की धाराओं 153ए, 153बी और आईटी अधिनियम की धारा 66एफ (साइबर-आतंकवाद) के तहत मामला दर्ज किया गया।

कुंडू केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को कवर कर रहे थे।

पत्रकार पर मामला दर्ज किये जाने के खिलाफ विपक्षी पार्टियों के साथ-साथ हरियाणा के पत्रकारों ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

विपक्षी नेताओं ने दावा किया है कि कुंडू के खिलाफ इसलिए मामला दर्ज किया गया क्योंकि वह सोशल मीडिया के जरिये किसानों की आवाज उठा रहे थे।

सुरजेवाला ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘जब सरकार किसान आंदोलन को नहीं तोड़ सकी, तो उसने पत्रकार राजेश कुंडू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, जो किसानों की आवाज बन गए हैं। न तो इस आवाज को दबाया जा सकता है और न ही किसान आंदोलन को।’’

हिसार में पत्रकारों ने शनिवार की शाम को एक आपात बैठक की और कुंडू के खिलाफ मामला दर्ज किये जाने के लिए पुलिस की निंदा की।

चंडीगढ़ प्रेस क्लब ने हिसार के पत्रकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने की निंदा की।

प्रेस क्लब के महासचिव सौरभ दुग्गल ने एक बयान में कहा, ‘‘कुंडू तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान किसानों की आवाज उठाने में मुखर थे। अब, हिसार पुलिस ने व्हाट्सएप और फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक कथित संदेश के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।’’

प्रेस क्लब के बयान में कुंडू के हवाले से कहा गया है, ‘‘इस पोस्ट के जरिये मैं लोगों को सिर्फ सतर्क करना चाहता था ताकि ऐसी स्थिति को टाला जा सके।’’

इसमें कहा गया है कि प्रेस क्लब इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Etah Viral Video: एटा में बुजुर्ग महिला की बहादुरी, लुटेरों ने नाले में फेंका और बेरहमी से पीटा; फिर भी नहीं छोड़ा अपना पर्स