देश की खबरें | एमनेस्टी इंटरनेशनल के पूर्व अधिकारी के खिलाफ ‘‘भड़काऊ’’ टिप्पणी के लिए मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मानवाधिकारों की पैरवी करने वाले संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल के पूर्व कार्यकारी निदेशक आकार पटेल के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘भड़काऊ’ विषयवस्तु पोस्ट करने के लिए एक मामला दर्ज किया गया है ।

जियो

बेंगलुरु, पांच जून मानवाधिकारों की पैरवी करने वाले संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल के पूर्व कार्यकारी निदेशक आकार पटेल के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘भड़काऊ’ विषयवस्तु पोस्ट करने के लिए एक मामला दर्ज किया गया है ।

पुलिस का आरोप है कि इस पोस्ट के जरिए उन्होंने लोगों को सरकार के खिलाफ भड़काने का कथित तौर पर प्रयास किया ।

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Election 2020: कर्नाटक से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे राज्यसभा का उम्मीदवार, सोनिया गांधी की तरफ से मिली हरी झंडी.

जे सी नगर थाने के पुलिस निरीक्षक द्वारा की गयी शिकायत के बाद एक मामला दर्ज किया गया। इसमें आरोप लगाया गया कि पटेल द्वारा ट्विटर पर डाला गया पोस्ट ‘‘भड़काऊ’’ था ।

पुलिस हिरासत में अफ्रीकी मूल के एक अमेरिकी व्यक्ति की मौत के बाद अमेरिका के कई शहरों में विरोध प्रदर्शनों का हवाला देते हुए पटेल ने 31 मई को एक ट्वीट में कहा, ‘‘हमारे यहां भी दलितों, मुस्लिमों, आदिवासियों, गरीबों और महिलाओं को विरोध प्रदर्शन करना चाहिए। इस पर दुनिया की नजर जाएगी।’’

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: नाव से चक्रवात 'निसर्ग' प्रभावित रायगढ़ का जायजा लेने पहुंचे सीएम उद्धव ठाकरे.

जनता को भड़काने और दंगा करवाने के इरादे से टिप्पणी करने के लिए मामला दर्ज किया गया।

पटेल के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के निदेशक अविनाश कुमार ने कहा, ‘‘बेंगलुरु पुलिस द्वारा आकार पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करना इस बात का एक और उदाहरण है कि असहमति का अधिकार देश में किस तरह अपराध बनता रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बेंगलुरु पुलिस को अपनी ताकत का इस्तेमाल करना बंद करना चाहिए और संविधान द्वारा प्रदत्त अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार के इस्तेमाल के लिए आकार पटेल को डराना-धमकाना बंद करना चाहिए । ’’

एक बयान में उन्होंने कहा कि इस देश के लोगों को सत्ता के लोगों से सहमति या असहमति रखने तथा बिना डरे हुए और बिना किसी दखलअंदाजी के शांतिपूर्ण विरोध के तहत अपनी राय रखने का अधिकार है।

उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ शांतिपूर्वक विरोध करना अपराध नहीं है। सत्ता की नीतियों से सहमत नहीं होने पर आप गद्दार नहीं हो जाते।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\