देश की खबरें | मथुरा में नगर निकाय के कर्मचारी पर हमले के मामले में भाजपा पार्षद और उनके पति के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा में नगर निकाय के एक कर्मचारी पर हमले के मामले में शुक्रवार को एक भाजपा पार्षद और उनके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

मथुरा, 17 जुलाई मथुरा में नगर निकाय के एक कर्मचारी पर हमले के मामले में शुक्रवार को एक भाजपा पार्षद और उनके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

नगर निगम मथुरा वृंदावन की एक बोर्ड मीटिंग के दौरान पार्षद दीपिका रानी और निगमायुक्त रवींद्र कुमार मंदेर के बीच कहासुनी के बाद यह घटना हुई।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़: 215 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि.

रानी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि जैसे ही भाजपा नेता नगर आयुक्त की ओर दौड़ीं तो उनके स्टेनोग्राफर होशियार सिंह ने रानी का गुस्सा शांत करने के लिए बीच-बचाव का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने सिंह पर ही हमला कर दिया।

उप निगमायुक्त राजकुमार मित्तल ने कहा, ''वार्ड नंबर 24 की पार्षद दीपिका रानी ने अपने पति पुष्पेंद्र के साथ शुक्रवार को बैठक में चप्पलों से निगमायुक्त के स्टेनोग्राफर की पिटाई कर दी।''

यह भी पढ़े | POK की यात्रा के लिए ब्रिटिश संसदीय समूह को पाकिस्तान ने दिए 17,917 डालर.

विकास कार्यों पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई और सभी पार्षद वहां से चले गए।

मंदेर के अनुसार रानी नगर निकाय के काम में बाधा डालने की दोषी हैं और राज्य सरकार को इस घटना से अवगत कराते हुए उनकी सदस्यता रद्द करने का अनुरोध किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\