देश की खबरें | भाजपा नेता सहित 100 लोगों के खिलाफ धारा-144 का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी थाने में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री (पश्चिमी) सहित 100 लोगों के खिलाफ धारा-144 तथा कोविड-19 के कारण लागू महामारी अधिनियम का कथित उल्लंघन करने के आरोप में रविवार को मामला दर्ज किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा,13 दिसंबर गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी थाने में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री (पश्चिमी) सहित 100 लोगों के खिलाफ धारा-144 तथा कोविड-19 के कारण लागू महामारी अधिनियम का कथित उल्लंघन करने के आरोप में रविवार को मामला दर्ज किया गया।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री (पश्चिमी) पंडित आशीष बत्स शनिवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ दर्जनों गाड़ियों में सवार होकर लुहार्ली टोल प्लाजा पर आए,गाड़ियों में निर्धारित संख्या से अधिक लोग बैठे थे और उन्होंने मास्क भी नहीं पहना था।

यह भी पढ़े | भूपेश सरकार के 2 साल पूरा होने के मौके पर एक लाख से अधिक छत्तीसगढ़ियों ने लगाई दौड़, ट्रेंड हुआ ‘रन विथ छत्तीसगढ़’.

उन्होंने बताया कि इन लोगों ने बिना अनुमति सड़क पर रैली निकाली।

सिंह ने बताया कि इस मामले में थाना दादरी में तैनात उपनिरीक्षक रूद्र प्रताप सिंह ने भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269, 270, तथा महामारी अधिनियम तीन के तहत बत्स व उनके 100 से ज्यादा समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़े | UP: जनवरी से फिर खुलेगा गोरखपुर का चिड़ियाघर, टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा.

गौरतलब है कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर हुटर बजाते हुए नियमों का उल्लंघन कर निकाली गई कथित रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसपर पुलिस प्रशासन ने संज्ञान लिया।

इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं की पहचान की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now