एजेंसी न्यूज

मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ मामला पूरी तरह से फर्जी और राजनीति से प्रेरित: मुख्यमंत्रीकेजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर चुप्पी तोड़ते हुए मंगलवार को कहा कि जैन के खिलाफ मामला ‘‘पूरी तरह से फर्जी और राजनीति से प्रेरित है.

मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ मामला पूरी तरह से फर्जी और राजनीति से प्रेरित: मुख्यमंत्रीकेजरीवाल
आप की नजर छत्तीसगढ़ पर (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 31 मई : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर चुप्पी तोड़ते हुए मंगलवार को कहा कि जैन के खिलाफ मामला ‘‘पूरी तरह से फर्जी और राजनीति से प्रेरित है.’’ केजरीवाल ने कहा कि ‘आप’ एक ईमानदार राजनीतिक दल है और अगर मामले में एक प्रतिशत भी सच्चाई होती तो वह खुद जैन के खिलाफ कार्रवाई करते.

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के सड़क विकास कार्यक्रम के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘‘ मैंने जैन के मामले पर गौर किया है. यह पूरी तरह से फर्जी और राजनीति से प्रेरित है. हमें न्यायपालिका पर विश्वास है. जैन सत्य के मार्ग पर चल रहे हैं और पाक साफ साबित होंगे.’’ यह भी पढ़ें : Assam: मदरसों को सरकारी स्कूल में बदलने के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में लगी याचिका

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने सोमवार को धन शोधन के एक मामले में जैन को गिरफ्तार कर लिया था. जनवरी में, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने दावा किया था कि उन्हें सूत्रों से पता चला है कि जैन को ईडी द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2022 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).