देश की खबरें | घर में आग लगने से कालीन कारोबारी के बेटे की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा के थाना सदर क्षेत्र अंतर्गत काबेरी विहार कॉलोनी में तीन मंजिला घर में आग लगने से कालीन कारोबारी के बेटे की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आगरा, 21 जून आगरा के थाना सदर क्षेत्र अंतर्गत काबेरी विहार कॉलोनी में तीन मंजिला घर में आग लगने से कालीन कारोबारी के बेटे की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उसे बृहस्पतिवार देर रात लगभग सवा बारह बजे सूचना मिली कि कावेरी विहार में एक घर में आग लगी है जिसमें एक व्यक्ति फंस गया है।

पुलिस ने बताया कि घर में कालीन कारोबारी केजी वशिष्ठ व उनका 35 वर्षीय बेटा भारत वशिष्ठ अकेले थे।

केजी वशिष्ठ ने बताया कि रात को धुंआ होने पर घर में आग लगने का पता चला और भारत ने पहले उन्हें घर से बाहर निकाला और फिर वह पुन: घर के अंदर गया और इस बार वह आग की लपटों में फंस गया।

पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग बुझाकर भारत के शव को बरामद किया।

अग्निशमन अधिकारी सागर गुप्ता ने बताया कि संभवत: धुएं के कारण दम घुटने से भारत वशिष्ठ की मौत हुई है तथा पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड