जरुरी जानकारी | एयरटेल के डेटा सेंटर कारोबार में 1,780 करोड़ रुपये में 25 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा कार्लाइल समूह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कार्लाइल समूह एयरटेल के डेटा सेंटर के व्यवसाय ‘नेक्सट्रा डेटा’ में 23.5 करोड़ डॉलर (करीब 1,780 करोड़ रुपये) में 25 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा।

नयी दिल्ली, एक जुलाई कार्लाइल समूह एयरटेल के डेटा सेंटर के व्यवसाय ‘नेक्सट्रा डेटा’ में 23.5 करोड़ डॉलर (करीब 1,780 करोड़ रुपये) में 25 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा।

कंपनी ने बधुवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | GST Day 2020: ‘वस्‍तु एवं सेवा कर’ की कुछ महत्‍वपूर्ण विशेषताएं, जो हर किसी को जानना बेहद जरुरी.

ऐसे में नेक्सट्रा का मूल्यांकन 1.2 अरब डॉलर होने की संभावना है, जो 9,084 करोड़ रुपये से अधिक है।

समझौता पूरा होने पर कार्लाइल की उद्योग में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी और बाकी 75 प्रतिशत हिस्सेदारी एयरटेल के पास रहेगी।

यह भी पढ़े | SBI ग्राहक ध्यान दें! 1 जुलाई से ATM से कैश निकालना हो जाएगा महंगा, यहां पढ़ें डिटेल्स.

भारती एयरटेल ने एक बयान में कहा, ‘‘भारती एयरटेल और कम्फर्ट इनवेस्टमेंट्स ने आज एक समझौते की घोषणा की, जिसके तहत कम्फर्ट इनवेस्टमेंट्स नेक्सट्रा डेटा लिमिटेड में 23.5 करोड़ डॉलर निवेश करेगी, जो एयरटेल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और डेटा सेंटर कारोबार में शामिल है। कम्फर्ट इनवेस्टमेंट्स निवेश कोष प्रबंधक कैप वी मॉरिशस लिमिटेड की एक संबद्ध इकाई है, जो कार्लाइल समूह से संबद्ध संस्थाओं द्वारा प्रबंधित है।’’

इस सौदे के लिए नियामक मंजूरियां ली जानी हैं, जिसमें भारत के प्रतिस्पर्धा आयोग की मंजूरी भी शामिल है।

नेक्सट्रा का मुख्यालय नई दिल्ली में है। यह प्रमुख भारतीय तथा वैश्विक उद्यमों, स्टार्टअप, छोटे तथा मध्यम व्यवसायों और सरकारों को डेटा सेंटर सेवाएं प्रदान करता है।

बयान में कहा गया, ‘‘नेक्स्ट्रा के देश भर में 10 बड़े डेटा सेंटर और 120 से अधिक एज डेटा सेंटर हैं, जो ग्राहकों को को-लोकेशन सेवाएं, क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर, मैनेज्ड होस्टिंग, डेटा बैकअप, डिजास्टर रिकवरी और रिमोट इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट जैसी सेवाएं मुहैया कराते हैं।’’

बयान में कहा गया कि भारत में सुरक्षित डेटा केंद्रों की मांग में तेजी से बढ़ रही है और डिजिटल सेवाओं के लिए उपभोक्ता मांग में वृद्धि जारी है।

बयान में आगे कहा गया कि डेटा को स्थानीय स्तर पर स्टोर करने के सरकार के निर्देश के बाद पूरे क्षेत्र में मांग तेजी से बढ़ी है।

नेक्सट्रा इस मांग को पूरा करने के लिए कई बड़े डेटा सेंटर का निर्माण कर रहा है।

बयान के मुताबिक कंपनी ने पिछले साल पुणे में एक डेटा सेंटर की स्थापना की थी और चेन्नई, मुंबई और कोलकाता में नए सेंटर का निर्माण कर रही है।

बयान के मुताबिक नेक्सट्रा इस सौदे से हुई आय का इस्तेमाल पूरे देश में अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करेगी।

इस सौदे पर टिप्पणी करते हुए भारती एयरटेल के एमडी और सीईओ (भारत और दक्षिण एशिया) गोपाल विट्टल ने कहा, ‘‘एयरटेल में हमने एक मजबूत डेटा सेंटर पोर्टफोलियो बनाया है जो भविष्य के लिए तैयार है। हमारे ग्राहकों की सुरक्षा और डेटा गोपनीयता, हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तेजी से डिजिटलीकरण ने भारत में डेटा सेंटरों के लिए बड़े पैमाने पर विकास के अवसर खोले हैं और हम इस खंड में एक प्रमुख भागीदार बनने के लिए अपने निवेश में तेजी लाने की योजना बना रहे हैं।’’

कार्लाइल एशिया पार्टनर्स की सलाहकार टीम के प्रबंध निदेशक नीरज भारद्वाज ने कहा, ‘‘हम नेक्स्ट्रा की पूरी क्षमता को उजागर करने के लिए एयरटेल के साथ सहयोग करने के लिए तत्पर हैं।’’

कार्लाइन ने 31 मार्च 2020 तक भारत में 2.5 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है और उसे भारतीय बाजार में निवेश का गहरा अनुभव है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\